उत्तर प्रदेश को मिला 20012 करोड़ का बजट, दो बुलेट ट्रेन की मिली सौगात
गोरखपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकार वार्ता में रेल बजट के बारे में दी जानकारी। कहा कि दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके लिए दोनों रूट पर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर दिल्ली पश्चिम बंगाल के बीच बनेगा।
इस काम को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे पर बजट में 2.78 लाख करोड़ का बजट है। संरक्षा के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। यूपी में 157 अमृत भारत स्टेशन के लिए बजट मिला है, इनका निर्माण में तेज़ी आएगी गोरखपुर से वीडियो कांफ्रेसिंग से महाप्रबंधक उदय बोरवणकर व अन्य अधिकारी भी इसमें जुड़े थे।

