कृषि में भारत का नया कीर्तिमान

दिल्ली। अमेरिका की तरफ से बंधक बनाए गए वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति रह चुकीं और ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने का वादा करने वाली डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला की संसद भवन में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेल्सी रोड्रिगेज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिगेज ने शपथ दिलाई। वहीं उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। एक तरफ भारत चावल उत्पादन के मामले में पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का चावल उत्पादन बढ़कर 15.18 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है, जो चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में अधिक है।